-
बिलासपुर: जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। घुमारवीं थाना पुलिस ने बलोह टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार से 448.8 ग्राम चरस बरामद कर पंजाब के तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार देर शाम की.