-
हिमाचल डेस्क : विद्युत उपमंडल-2 के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में 16 नवंबर को दिनभर बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने जानकारी दी है कि निर्धारित तिथि पर लाइनों की आवश्यक सर्विसिंग, रखरखाव और पेड़ों की कटाई-छंटाई का कार्य किया जाएगा। इस कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी।.