-
हिमाचल के बद्दी के काठा स्थित कैजन फार्मास्यूटिकल्स के चौथी मंजिल पर शुक्रवार शाम आग लगने से उद्योग परिसर में अफरा-तफरी मच गई। आग के दौरान चौथी मंजिल पर काम कर रहे दो कर्मचारी झुलस गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को गंभीर हालत में सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, सेक्टर-32, चंडीगढ़ रेफर किया गया।.