-
गाजियाबाद। गाजियाबाद के थाना नंदग्राम इलाके के हिंडन विहार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर दो सगे भाइयों में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद हो गया। कई दिनों से जारी विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी और फरार हो गया।.