-
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सूचना आयुक्त हीरालाल सामरिया को सोमवार को केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के प्रमुख के रूप में शपथ दिलाई।आरटीआई (सूचना का अधिकार कानून) मामलों के सर्वोच्च अपीलीय प्राधिकरण सीआईसी का यह शीर्ष पद तीन अक्टूबर को वाई. के. सिन्हा का कार्यकाल समाप्त हो जाने के बाद रिक्त हो गया था।.