-
न्यूयार्क : पब्लिक स्कूलों में दिवाली की छुट्टी को लेकर न्यूयार्क की गवर्नर कैथी होचुल ने बुधवार को छुट्टी वाले ऐतिहासिक कानून पर हस्ताक्षर किए। कानून के अनुसार शहर के सभी पब्लिक स्कूल प्रत्येक वर्ष भारतीय कैलेंडर के 8वें महीने के 15वें दिन, जिसे दिवाली के रूप में जाना जाता है, उस दिन बंद रहेंगे।.