-
इंटरनेशनल डेस्क : मनचेस्टर के वाइथेन्सशॉ अस्पताल के पास स्थित राउंडथॉर्न औद्योगिक क्षेत्र में आज एक बड़ी आग लगने की घटना सामने आई। स्थानीय निवासियों ने “धमाके” की आवाज़ सुनी और उसके बाद आसमान में काले धुएं के गुबार को देखा। घटना के बाद से इमरजेंसी सेवाओं ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।.