-
मेरठ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि आयुर्वेद हमारे जीवन में महत्वपूर्ण है और मानव स्वास्थ्य में उसकी अहम भूमिका है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय (सीसीएसयू) में तीन दिवसीय ऑल इंडिया आयुर्वेद महासम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आयुर्वेद का एक नया इतिहास मेरठ में लिखा जाएगा।.