-
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से तीन आईएएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं, जिनमें कुरुक्षेत्र, रोहतक और नूंह जिलों के उपायुक्तों में परिवर्तन भी शामिल है। विश्राम कुमार मीणा (आईएएस, 2017 बैच), उपायुक्त, नूंह और सीईओ, मेवात विकास एजेंसी को रिक्त पद पर कुरुक्षेत्र का उपायुक्त नियुक्त किया गया है।.