-
दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने दाम्बुला में तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए श्रीलंका के कप्तान वांिनदु हसरंगा को दो मैच के लिए निलंबित किया है जबकि अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया है।