-
नयी दिल्ली:जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने आरोप लगाया है कि स्टार इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मैचों के टीवी प्रसारण अधिकारों को साझा करने के मामले में उनके बीच हुए समझौते का अनुपालन नहीं किया है। इसके चलते जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने वॉल्ट डिज्नी के स्वामित्व वाली कंपनी से 68.54 करोड़ रुपये वापस लौटाने की मांग की है।