-
दुबई: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस साल के आखिर में बंगलादेश में होने वाले महिला टी-20 विश्वकप आयोजन के लिए वैकल्पिक स्थल के रुप में भारत, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और श्रीलंका को चिन्हित किया है। आईसीसी के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा कि बंगलादेश की स्थिति पर नज़र रखी जा रही है.