-
राष्ट्रपति का पद फिर संभालने के बाद व्लादिमिर पुतिन अपनी पहली विदेश यात्रा में चीन पहुंचे। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने पुतिन के साथ न सिर्फ औपचारिक वार्ता की,बल्कि अकेले में भी भेंट की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सम्बंध और समान चिंता वाले प्रमुख अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मुद्दों पर गहराई से रायों का आदान-प्रदान किया.