-
एडिलेड : ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इंग्लिस तीसरे वनडे और टी20 सीरीज में पाकिस्तान के खिलाफ टीम की कप्तानी करेंगे। नियमित कप्तान पैट कमिंस के साथ मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ इस अंतिम 50-ओवर मुकाबले में हिस्सा नहीं लेंगे, क्योंकि वे आने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज की तैयारी में व्यस्त रहेंगे।.