-
पेरिस : भारत की पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नित्या श्री ने महिला एकल एसएच 6 श्रेणी के मुकाबले में इंडोनेशिया की रीना मार्लिना को 2-0 से हराकर कांस्य पदक जीता। सोमवार देर रात खेले गए मुकाबले में नित्या श्री ने इंडोनेशिया खिलाड़ी को 21-14, 21-6 से हराकर पेरिस पैरालिंपिक 2024 में भारत को 15वां पदक दिलाया।.