-
उदयपुर : राजस्थान के उदयपुर में आयकर विभाग की टीम ने एक बड़े ट्रांसपोर्ट व्यवसायी के यहां छापेमारी की। तीन दिनों तक चली इस कार्रवाई में गोल्डन ट्रांसपोर्ट एंड लॉजिस्टिक्स के मालिक टीकम सिंह राव और उनके सहयोगियों के ठिकानों से 50 किलो सोना और करीब 5 करोड़ रुपये की नगदी बरामद की गई है।.