-
मुंबई: कृषि रसायन कंपनी जीएसपी क्रॉप साइंस घरेलू और विदेशी बाजार में विस्तार के बाद 2024-25 में 1,800 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही है। जीएसपी क्रॉप साइंस के प्रबंध निदेशक भावेश शाह ने कहा, ‘‘2022-23 में हमारा वार्षिक राजस्व 1,600 करोड़ रुपये था।