-
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने मंगलवार को ब्रोकर्स से वित्त वर्ष 2023-24 और उससे पहले सालों में एकत्रित किए गए अतिरिक्त सिक्योरिटी ट्रांजैक्शन टैक्स (एसटीटी), जो कि सरकार को जमा नहीं किया गया है, को लौटाने और खुलासा करने को कहा है। एनएसई ने यह कदम इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से निर्देश मिलने के बाद उठाया.