-
इंटरनेशनल डेस्क: चीन से बांग्लादेश भेजे जा रहे एक जहाज को इंडोनेशिया की नौसेना ने रोककर बड़ी खेप जब्त की है। जहाज से 405 टन सोडियम परक्लोरेट केमिकल और लाखों बिना रजिस्ट्रेशन वाले सिम कार्ड बरामद हुए हैं। सोडियम परक्लोरेट का इस्तेमाल रॉकेट और मिसाइल के लिए प्रोपेलेंट (ईंधन) तैयार करने में किया जाता है।.