-
भारत का स्वास्थ्य बीमा क्षेत्र (हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर) लगातार मजबूत हो रहा है। सरकार ने गुरुवार को कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 में इस सेक्टर का कुल प्रीमियम 1.2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। सरकार के मुताबिक, देश में हेल्थ इंश्योरेंस सेक्टर करीब 9 प्रतिशत सालाना की दर से बढ़ रहा है।.