-
शिमला (गजेंद्र): हिमाचल प्रदेश काडर के परिवीक्षाधीन भारतीय पुलिस सेवा (आई.पी.एस.) के चार अधिकारियों ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर, राज्यपाल ने आई.पी.एस. को उनकी सफलता के लिए बधाई दी तथा भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर उनसे चर्चा की.