-
मोहाली : चंडीगढ़ में एक टैक्सी चालक का गला रेतकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार टैक्सी ड्राइवर आईएसबीटी- 43 से सवारियां लेकर न्यू चंडीगढ़ गया था, जिसका सोमवार देर रात शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान जीरकपुर रॉयल इस्टेट में रहने वाले 38 वर्षीय धर्मपाल के रूप में हुई.