-
Jalgaon Train Accident : महाराष्ट्र के जलगांव रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में चार नेपाली नागरिक भी शामिल हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को इस हादसे की तुरंत जांच और दोषियों को कड़ी सजा की मांग की है।.