-
पुंछ : Jammu and Kashmir में पुंछ जिले के मेंढर क्षेत्र में सरकार द्वारा शुरू की जाने वाली सब्सिडी वाली हेलीकॉप्टर सेवा का गुरुवार को सफलतापूर्वक ट्रायल किया गया। यह ट्रायल ओपी हिल स्टेडियम और चिल्ड्रन पार्क लोकेशन पर आयोजित किया गया, जिसमें मेंढर के एसडीएम इमरान रशीद, तहसीलदार और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।.