-
नई दिल्ली: लोक सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर देश के विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा रविवार को जम्मू कश्मीर के दौरे पर रहेंगे। जम्मू कश्मीर के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा अध्यक्ष नड्डा जम्मू में भाजपा के कोर ग्रुप के नेताओं के साथ बैठक कर लोक सभा चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन करेंगे।