-
अमृतसर: राज्य के लोक निर्माण मंत्री स. हरभजन सिंह ETO ने आज जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के गांव नांगल दयाल सिंह से विधानसभा क्षेत्र की 68वीं तीर्थ यात्रा बस को हरी झंडी दिखाई। इस तीर्थ यात्रा बस के जरिए संगत को श्री आनंदपुर साहिब, श्री कीरतपुर साहिब और श्री नैना देवी धाम ले जाया जाएगा।.