-
मोगा: जिले के लोगों की समस्याओं और शिकायतों का त्वरित एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसएसपी मोगा की ओर से जनता दरबार लगाया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं के साथ-साथ पुलिस से संबंधित मामलों को लेकर शिकायतें और आवेदन प्रस्तुत किए।.