-
Jayden Seales : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रही टेस्ट सीरीज के पहले मैच की पहली पारी में शानदार गेंदबाजी करने वाले कैरेबियाई तेज गेंदबाज जेडन सील्स पर मैच फीस का 15 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। उन्हें आईसीसी आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है।.