-
इंफाल। मणिपुर में उग्रवादियों ने जिरिबाम जिले के एक गांव में हमला कर दिया जिसके बाद शनिवार को फिर हिंसा भड़क गई। अधिकारी ने बताया कि उग्रवादियों ने आधुनिक हथियारों से तड़के करीब पांच बजे बोरोबेकरा पुलिस थाने के तहत आने वाले एक गांव को निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि उग्रवादियों ने बमबारी भी की।.