-
भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि प्रदेश में जल्द ही पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में एक समिति शीघ्र ही गठित होगी, जिसके सुझावों के आधार पर राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लाया जाएगा। चौहान यहां मुख्यमंत्री निवास में आयोजित‘पत्रकार समागम’को संबोधित कर रहे.