-
हिमाचल डेस्क। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर ने जूनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक) के विभिन्न 41 पदों पर भर्ती के लिए एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इन पदों का कार्यकाल 31 दिसंबर तक होगा जब तक कि एम्स-बिलासपुर के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर की मंजूरी से इसे बढ़ाया न जाए।.