-
जालंधर: शहर के शाहकोट कस्बे में 29 वर्षीय युवक ने थाने में मारपीट और बेइज्जती से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने मरने से पहले एक वीडियो भी बनाया और फिर अपने घर में फांसी लगा ली। मृतक की पहचान गुरविंदर सिंह पुत्र केवल कृष्ण निवासी बुधनवाल, शाहकोट (जालंधर) के रूप में हुई है।.