-
नेशनल डेस्क: असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में आयोजित होने वाले अंबुबाची मेला 2026 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नीलाचल पहाड़ी पर स्थित इस ऐतिहासिक शक्तिपीठ में इस वर्ष देश और विदेश से 8 लाख से अधिक श्रद्धालुओं, साधु-संतों और तांत्रिक साधकों के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।.