-
वाशिंगटन : अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उपराष्ट्रपति कमला हैरिस देश में शासन करने के योग्य नहीं हैं। हैरिस के संभावित उम्मीदवार बनने के बाद पहली बार अपनी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ट्रंप ने डेमोक्रेटिक प्रतिद्वंद्वी पर यह तीखा हमला किया।.