-
करनाल : जिला पुलिस करनाल द्वारा अवैध सट्टेबाजी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना घरौंडा एवं थाना मधुबन की पुलिस टीमों ने अलग-अलग मामलों में पर्चियों के माध्यम से नंबर लगाकर अवैध सट्टा खाईवाली करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।.