-
तिरुवनंतपुरम: केरल पुलिस की एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) अलुवा शहर में पांच साल की लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या से संबंधित मामले में आरोपियों की ‘आपराधिक’ पृष्ठभूमि की जांच करने के लिए बिहार जाएगी। बिहार के प्रवासी माता-पिता की बेटी को शुक्रवार दोपहर को आरोपी अशफाक आलम ने जूस का पैकेट देकर फुसलाया.