-
छछरौली : कलेसर वन्य जीव विहार के संरक्षित क्षेत्र से अवैध रूप से खैर के पेड़ों का कटान कर लकड़ी की तस्करी करने वालों के खिलाफ वन्य जीव विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने नाकाबंदी के दौरान खैर की लकड़ी से भरी एक मारुति स्विफ्ट कार को कब्जे में लिया है।.