-
छत्रपति संबाजीनगर : महाराष्ट्र के बीड जिले में रंजिश के चलते कुछ लोगों ने एक ग्राम सरपंच का कथित तौर पर अपहरण कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सोमवार को केज इलाके में हुई इस घटना के सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.