-
श्रीनगर : जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को कश्मीरी पंडित संजय शर्मा (40) की हत्या के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाने का संकल्प जताया और इस घटना को ‘‘दुर्भाग्यपूर्ण’’ बताया। गौरतलब है कि रविवार को आतंकवादियों ने संजय शर्मा की पुलवामा में स्थानीय बाजार जाते वक्त हत्या कर दी थी।.