-
जम्मू कश्मीर डेस्क: पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक जोधपुर जेल से रिहा होकर रविवार को लेह पहुंच गए। लेह स्टेडियम में उनके स्वागत का कार्यक्रम आयोजित हो रहा है। सोनम वांगचुक गत वर्ष 24 सितंबर को लेह में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान पुलिस गोलीबारी में मारे गए चार लोगों के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त करेंगे।.