-
पठानकोट: सेहत विभाग की टीम की ओर से स्लम एरिया में विशेष चेकिंग अभिया चलाया गया। इस दौरान घरों की चेंकिंग की गई व एंटी लारवा स्प्रे की गई। जानकारी देते जिला एपिडेमालाजिस्ट डा. साक्षी ने बताया कि सिविल सर्जन डा.अदिति सलारिया के दिशा निर्देशों के तहत पठानकोट में लारवा चेकिंग अभियान लगातार जारी है।.