-
नेशनल डेस्क : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए भीषण आतंकी हमले से पूरे देश में गहरा आक्रोश और शोक है। इस हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। घटना की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी निंदा हो रही है। हमले के बाद जांच एजेंसियां तुरंत एक्शन में आ गई हैं।.