-
इंटरनेशनल डेस्क: “शी चिनफिंग के आर्थिक विचार पर शोध संकलन” नामक पुस्तक के स्पेनिश संस्करण के विमोचन पर एक संगोष्ठी गुरुवार को चिली की राजधानी सैंटियागो में आयोजित की गई। इस अवसर पर विशेषज्ञों और विद्वानों ने शी चिनफिंग के आर्थिक विचार के व्यावहारिक प्रभाव, चीनी विकास दर्शन, और चीन-चिली सहयोग पर गहन चर्चा की। .