-
चंडीगढ़: नगर निगम चंडीगढ़ ने आज सेक्टर 15 विक्रेता स्थल और पटेल मार्केट, सेक्टर 15 में एक बड़ा अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। अभियान के दौरान, अनधिकृत अतिक्रमण के लिए उल्लंघनकर्ताओं को 32 चालान जारी किए गए। इसके साथ ही, सेक्टर 22 में किरण सिनेमा और ज्वेलरी मार्केट के आसपास भी इसी तरह का अभियान चलाया.