-
चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कुख्यात गैंगस्टर पर आधारित प्रस्तावित टैलीविजन सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ को पंजाब और देश के युवाओं के लिए खतरनाक बताया है। युवाओं को गुमराह करने वाली इस सीरिज पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्होंने इस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की।.