-
मंडी: विकासखंड चौंतड़ा के एचपी शिवा परियोजना के अंतर्गत खड़ीहार क्लस्टर में लीची के पौधों की पहली खेप पहुंच गई है। इस बारे जानकारी देते हुए बागवानी विकास अधिकारी चौंतड़ा निद्धि ठाकुर ने बताया कि लगभग 10 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किए जा रहे इस क्लस्टर में कुल 6,000 लीची के पौधे लगाए जाने हैं।.