-
पनामा सिटी: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत, पनामा में भारतीय कंपनियों के लिए लॉजिस्टिक केंद्र खोलने पर विचार कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत का लातिनी अमेरिका के साथ व्यापार बढ़ रहा है और यह अब 50 अरब डॉलर के पास पहुंचने वाला है। विदेश मंत्री सोमवार को पनामा पहुंचे।.