-
अंतिम चरण के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अनुप्रिया पटेल, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत, अभिनेता रवि किशन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद और संजय टंडन, कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह, अजय राय, तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और भोजपुरी कलाकार पवन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी पुत्री मीसा भारती समेत कई राजनीतिक हस्तियों की किस्मत का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद हो जायेगा।