-
प्रयागराज के शिवालय पार्क की तर्ज पर मथुरा और अयोध्या में बनेंगे कृष्ण और राम लीला पर आधारित थीम पार्क। सीएम योगी आदित्यनाथ के समक्ष नगर विकास विभाग ने प्रस्तुत की कार्य-योजना। नगर के अपशिष्ट और धातु स्क्रैप का उपयोग कर बनाये जाएगें थीम पार्क। पार्क में 3डी माडल, लाइट साउंड इफेक्ट और इमर्सिव तकनीक का होगा प्रयोग।