-
रांची डेस्क : रांची शहर के टाटीसिलवे इलाके में एक शख्स ने बीच सड़क पर एक कुत्ते को राइफल से गोली मार दी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गोली चलाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। शख्स का नाम प्रदीप पांडेय है। उसका कहना है कि कुत्ता पागल हो गया था.